छत्तीसगढ़

प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से आर्थिक तंगी में मितानिन, 3 जनवरी तक भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

कांकेर। जिले में कार्यरत मितानिनें समय पर प्रोत्साहन राशि न मिलने से गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं। छत्तीसगढ़ मितानिन नागरिक जागरूक संस्था ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लंबित राशि का तत्काल भुगतान करने की मांग की है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि 3 जनवरी 2026 तक भुगतान नहीं किया गया, तो मितानिनें आंदोलन पर उतर सकती हैं।

ज्ञापन में बताया गया है कि पिछले एक साल से मितानिनों को प्रोत्साहन राशि समय पर नहीं मिल रही। कई मितानिनों से बिना भुगतान कार्य लिया जा रहा है, जबकि अन्य विभागों के कर्मचारियों को उसी काम के लिए समय पर भुगतान किया जा रहा है। खासतौर पर पिछले चार महीनों से राज्यांश और केंद्रांश दोनों हिस्सों की राशि लंबित है, और सिस्टम अपडेट का हवाला देकर भुगतान टाला जा रहा है।

संस्था ने कहा कि राशि का तय समय पर न मिलना मितानिनों के पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिरता पर असर डाल रहा है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि 03 जनवरी तक लंबित सभी प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो मितानिन सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts