Home रायपुर मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे

7
0

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे। उनका दिन भाजपा कार्यालय से शुरू होगा, जहां वे सुबह 10 बजे पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे भाजपा कार्यालय से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
मंत्रालय में आयोजित गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और नक्सल मोर्चे पर चल रही गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक छत्तीसगढ़ की सुरक्षा और प्रशासनिक रणनीतियों को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर रहे हैं, और आज गृह विभाग की बारी है।
इसके बाद दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित महानदी भवन, अटल पथ पहुंचेंगे, जहां वे पदभार ग्रहण एवं श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद दोपहर 2:55 बजे वे अपने निवास लौट आएंगे।