Home बीजापुर 20 लाख के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

20 लाख के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

1
0

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे पुनर्वास और नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। 20 लाख रुपये के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। मोस्टवांटेड नक्सली डीवीसीएम दिनेश मोडियम और उनकी पत्नी सीएनएम अध्यक्ष ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।
यह दंपती कई बड़े नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है। दोनों ने नक्सली संगठन के विचारों से मोहभंग और संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेदों के चलते आत्मसमर्पण किया। पुलिस और सुरक्षा बलों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सफलता है, जो नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को मजबूती प्रदान करती है।