मार्च महीने के पहले दिन मोदी सरकार के लिए जीएसटी के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है. फरवरी में ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन में 9.1 फीसदी का उछाल आया है. वित्त मंत्रालय के मुताबिक, फरवरी में कुल 1.84 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ है. यह लगातार 12वां महीना है जब जीएसटी कलेक्शन 1.7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है.
इस दौरान जीएसटी कलेक्शन के तहत डोमेस्टिक रेवेन्यू 10.2 फीसदी बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा. इंपोर्ट रेवेन्यू 5.4 फीसदी बढ़कर 41,702 करोड़ रुपये हो गया. डेटा के मुताबिक, फरवरी महीने में सेंट्रल जीएसटी (CGST) से 35,204 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी (SGST) से 43,704 करोड़ रुपये, इंटीग्रेटेड जीएसटी (IGST) से 90,870 करोड़ रुपये
फरवरी के दौरान कुल 20,889 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए, जो सालाना आधार पर 17.3 फीसदी ज्यादा है. फरवरी 2025 में नेट जीएसटी कलेक्शन 8.1 फीसदी बढ़कर लगभग 1.63 लाख करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी महीने में ग्रॉस और नेट जीएसटी कलेक्शन 1.68 लाख करोड़ रुपये और 1.50 लाख करोड़ रुपये था.
बता दें कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में इकोनॉमी ने अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. सरकार द्वारा 28 फरवरी को जारी किए गए डेटा के मुताबिक, तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.2 फीसदी रही. यह दूसरी तिमाही की 5.6 फीसदी की ग्रोथ रेट से ज्यादा है.




![ब्रिटिश पीएम स्टार्मर भारत क्यों आए, क्या होगी डील, किसे-कितना फायदा, PM मोदी से कब होगी मुलाकातI]K,](https://dvpnews.in/wp-content/uploads/2025/10/8-10-25-003-350x250.jpg)
