नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) की तरफ से एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार संस्थान में नॉन-एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती की जाएगी. ये भर्ती संस्थान में बम्पर पदों पर भर्ती के लिए चलाया जा रहा है.
अप्लाई करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक वेबसाइट nationalfertilizers.com पर जाकर आवेदन करें. आवेदन की प्रक्रिया 09 अक्टूबर 2024 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार इस अभियान के लिए 08 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में कुल 336 पदों पर नियुक्तियां की जागी. ये पद नॉन-एग्जीक्यूटिव के हैं.
कितना देना होगा आवेदन शुल्क
नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करते समय, यूआर, ईडब्ल्यूएस, और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क और बैंकिंग चार्ज देना होगा. एक बार आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद, यह नॉन-रिफंडेबल होगा, इसलिए उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से पहले अपनी पात्रता की पुष्टि कर लेनी चाहिए. अगर कोई उम्मीदवार पात्रता की आवश्यकताओं को पूरा नहीं करता है, तो उसका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
काम की बात
एनएफएल नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज, हाल की फोटो, और अन्य संबंधित दस्तावेज तैयार रखने होंगे. यदि किसी एक भी दस्तावेज की कमी होती है, तो आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी दस्तावेजों की तैयारी पहले से कर लेना जरूरी है.
- आवेदन की शुरुआत: 09 अक्टूबर 2024
- आवेदन की अंतिम डेट: 08 नवंबर 2024
- स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.nationalfertilizers.com पर जाएं.
- स्टेप 2: फिर अभ्यर्थी होमपेज पर “करियर” सेक्शन में जाएं.
- स्टेप 3: एनएफएल भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 4: “नॉन-एग्जीक्यूटिव 2024 भर्ती” लिंक पर क्लिक करें.
- स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं.
- स्टेप 6: आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें, और आवेदन पत्र जमा करें.
- स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अपने पास रखें.





![ब्रिटिश पीएम स्टार्मर भारत क्यों आए, क्या होगी डील, किसे-कितना फायदा, PM मोदी से कब होगी मुलाकातI]K,](https://dvpnews.in/wp-content/uploads/2025/10/8-10-25-003-350x250.jpg)