छत्तीसगढ़

शाह, नड्‌डा और बीएल संतोष पहुंचे रायपुर BJP नेताओं संग मैराथन बैठक जारी

रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और महासचिव बीएल संतोष भी आए हैं। तीनों नेता रायपुर एयरपोर्ट से सीधे प्रदेश भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर मैराथन बैठक कर रहे हैं । बैठक करीब 5 घंटे तक चलने की संभावना है। इस दौरान प्रत्याशियों की नई लिस्ट पर भी मुहर लगा सकते हैं। फिलहाल इस बैठक में पार्टी के चुनिंदा नेता ही शामिल हैं। लंच के बाद ही बैठक एक बार फिर शुरू हो गई है। चुनाव घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति और स्थानीय विधायकों-सांसदों के साथ भी अमित शाह बैठक कर सकते हैं।पार्टी कार्यालय पहुंचने पर में शाह, नड्डा और वरिष्ठ नेताओं से प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, पूर्व सीएम रमन सिंह सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने मुलाकात की । शाह शाम 7 बजे भाजपा के कुछ नेताओं के साथ में रात का भोजन करेंगे । फिर वायु सेवा के विशेष विमान से नई दिल्ली लौट जाएंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts