छत्तीसगढ़

सर्व ब्राह्मण समाज में संभागीय मीडिया प्रभारी की नियुक्ति

रायपुर (विश्व परिवार)। सर्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने रायपुर में संभागीय मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की है। उन्होंने गौरव शर्मा को इस पद पर नियुक्त किया है। शनिवार को कैलाशपुरी स्थित छत्तीसगढ़ सदन में नवनियुक्त पदाधिकारी को नियुक्त पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव अक्षय दीवान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारी ने संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए समाजहित में काम करने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts