रायपुर

शंकर नगर खम्हारडीह स्थित कल्याण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में “ग्रीन डे” अत्यंत उत्साह एवं पर्यावरण चेतना के साथ मनाया गया

रायपुर। शंकर नगर खम्हारडीह स्थित कल्याण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आज “ग्रीन डे” का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति, वृक्षों एवं पर्यावरण के प्रति प्रेम और जागरूकता उत्पन्न करना था इस पावन अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर राजेश सक्सेना प्राचार्या शीला गुजर सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण हरे रंग की वेशभूषा में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ वृक्षारोपण से हुआ। संचालक महोदय एवं प्राचार्या ने विद्यालय परिसर में नीम पीपल एवं अशोक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने “सेव ट्री सेव अर्थ”थीम पर ड्रॉइंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। नन्हे बच्चों ने हरे फल, सब्जी और पत्तों की वेशभूषा पहनकर मंच पर प्रस्तुति दी।
डायरेक्टर राजेश सक्सेना ने कहा -पेड़ हमारे जीवनदाता हैं। एक पेड़ सौ बेटों के बराबर होता है। बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारा कर्तव्य है। प्राचार्या शीला गुजर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा – हरा रंग शांति, समृद्धि और जीवन का प्रतीक है। यदि हमें धरती को बचाना है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे और प्लास्टिक का त्याग करना होगा।कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने संकल्प लिया और घर जाकर भी पौधे लगाने का वादा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts