छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने छात्राओं को बांटी सरस्वती योजना की साइकिलें

रायपुर । आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में पहुंचे। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शासकीय हाई स्कूल कुशालपुर में रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति में स्कूल के शिक्षकगणों एवं गणमान्यजनो की उपस्थिति में स्कूल की छात्राओं के बीच पहुंचकर उन्हें नये शिक्षण सत्र हेतु हार्दिक शुभकामनाए दी एवं मन लगाकर पढ़ाई करके अच्छे अंक लेकर अपना अपने परिवार, नगर, राज्य का गौरव बढाने का सकल्प लेने की विनम्र अपील की।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शिक्षक – शिक्षिकाओ से बच्चो को अच्छी शिक्षा देकर श्रेष्ठ नागरिक बनाने का देश व समाज हित में कार्य करने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने शासकीय हाई सकूल कुशालपुर की छात्राओं को सरस्वती योजना अंतर्गत साईकिले प्रदत्त की।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि शासन की सरस्वती योजना के अंतर्गत कुशालपुर स्कूल की छात्राओं को साईकिले मिलने से अब उन्हें स्कूल आने जाने में आसानी रहेगी। छात्राएं संकल्प लेकर पढने जुट जाए एवं अच्छा नतीजा लाकर नाम रौशन करने का कार्य करे । शिक्षक श्रेष्ठ नागरिक के गुण देकर छात्राओ को सक्षम बनाकर दायित्व निर्वहन का संकल्प लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts