- जनसमर्थन के बीच पुरंदर मिश्रा ने किया भूमि पूजन, लोधी पारा में साकार होगा विकास का सपना
- एकता और प्रगति का प्रतीक बनेगा नया भवन, विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया भूमि पूजन
रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा जी ने आज लोधी पारा, पंडरी (रायपुर) में अतिरिक्त लोधी भवन निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन किया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और जनसमर्थन के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
भूमि पूजन के इस पावन अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से नरेन्द्र जंघेल, प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत करते हुए विधायक श्री मिश्रा जी के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होगा, बल्कि समाज की एकता, संगठन और प्रगति का सशक्त प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि यह भवन आने वाले समय में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक मजबूत मंच प्राप्त होगा।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं और जनसहभागिता के माध्यम से हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। इस प्रकार के निर्माण कार्य क्षेत्र की पहचान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
अंत में विधायक पुरंदर मिश्रा ने क्षेत्रवासियों के स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर अग्रसर रखने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।




