देश

मां कामाख्‍या के लाखों श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान, ₹213 करोड़ से बनेगा रोपवे, 6 मिनट में यात्रा होगी पूरी

असम के गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्‍या देवी के मंदिर में हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने के लिए जाते हैं. अब इन लाखों-करोड़ों भक्‍तों के लिए बड़ी खुशखबरी है. ऐसी व्‍यवस्‍था की जा रही है, जिससे महज 6 मिनट में ही मंदिर पहुंचा जा सकेगा. मां कामाख्‍या के भक्‍तों को उस समय बड़ी राहत मिली थी, जब कोलकाता से कामाख्‍या के बीच वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन चलाया गया. अब श्रद्धालुओं को एक और सौगात मिलने वाली है.
गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर तक पहुंचना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाला है. राज्य सरकार ने कामाख्या रेलवे स्टेशन से सीधे मंदिर परिसर तक रोपवे प्रोजेक्‍ट को मंजूरी दे दी है, जिसपर करीब 213 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस आधुनिक रोपवे की लंबाई 1.43 किलोमीटर होगी और इससे श्रद्धालु महज 6 मिनट में मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जबकि अभी यह सफर सड़क मार्ग से करीब 20 मिनट या उससे अधिक समय लेता है. इस परियोजना से खास तौर पर बुजुर्गों, बच्चों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अभी मंदिर तक पहुंचने के लिए लंबी चढ़ाई, ट्रैफिक जाम और भीड़ का सामना करना पड़ता है. रोपवे शुरू होने के बाद इन सभी परेशानियों से निजात मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts