Blog

भागीरथपुरा जल संकट: राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, दी आर्थिक सहायता

इंदौर। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे और भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल संकट से प्रभावित परिवारों से मिलने गए। उन्होंने इस त्रासदी से जूझ रहे परिवारों से मुलाकात कर दुख साझा किया और प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे अस्पताल पहुंचे, जहां दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे भागीरथपुरा पहुंचे और उन परिवारों से मिले जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है।

कांग्रेस के अनुसार, दूषित पानी के कारण अब तक 24 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि प्रशासन ने मौतों की संख्या इससे कम बताई है, लेकिन स्थानीय लोगों और विपक्ष का आरोप है कि यह गंभीर लापरवाही का मामला है।

इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि यह मामला राजनीति से परे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर संकट है, जिसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। राहुल गांधी ने भी घटना को बेहद दुखद बताते हुए पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी सुबह दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होकर करीब 11 बजे इंदौर पहुंचे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts