छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की |

नितेश मार्क/भास्कर दूत
दंतेवाड़ा, 02 जनवरी 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास पर शुक्रवार को बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित आईजी बस्तर सुंदरराज पी, सचिव संस्कृति रोहित यादव, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts