Blog

जीआरपी जवान बना देवदूत, CPR देकर प्लेटफॉर्म पर यात्री की बचाई जान

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर नए साल के पहले ही दिन एक यात्री की जिंदगी जीआरपी जवान पवन धुर्वे की तुरंत कार्रवाई से बच गई। प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर जैसे ही उज्जैयनी एक्सप्रेस पहुंची, ब्यावरा निवासी देवी सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े।

प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए प्लेटफॉर्म पर ही CPR शुरू कर दी। उनके कुशल और तुरंत निर्णय लेने वाले कदम की वजह से कुछ ही मिनटों में यात्री की सांसें बहाल हो गईं। इस घटना को देख रहे अन्य यात्रियों और परिजनों ने जवान की बहादुरी और तत्परता की जमकर तारीफ की।

जीआरपी की इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई ने “सेवा, सुरक्षा और संवेदना” के संकल्प को फिर साबित किया। फिलहाल, घायल यात्री की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts