Blog

महाकाल अन्न क्षेत्र में नड्डा और CM मोहन ने श्रद्धालुओं संग ग्रहण की प्रसादी, स्वच्छता का संदेश दिया

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा महाकाल अन्न क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने आम श्रद्धालुओं के साथ पंक्ति में बैठकर प्रसादी ग्रहण की और स्वयं श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।

दोनों नेताओं ने सादगी का परिचय देते हुए भोजन के बाद अपनी थाली स्वयं निर्धारित स्थान पर रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अनुरूप डिस्पोजेबल सामग्री को डस्टबिन में डालकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकाल परिसर में सभी श्रद्धालु समान हैं और मंदिर परिसर को स्वच्छ रखने में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts