खेल

BCCI का बड़ा फैसला: महिला घरेलू क्रिकेटरों की सैलरी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलने वाली खिलाड़ियों की मैच फीस में बड़ी बढ़ोतरी की है। इस फैसले के बाद महिला क्रिकेटरों को घरेलू स्तर पर पुरुष खिलाड़ियों के बराबर भुगतान मिलेगा। इतना ही नहीं, महिला घरेलू क्रिकेट में मैच ऑफिशियल्स के वेतन में भी इजाफा किया गया है।

यह अहम निर्णय टीम इंडिया की महिला टीम की ODI वर्ल्ड कप 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद लिया गया है, जहां भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था।

सीनियर महिला खिलाड़ियों को ढाई गुना ज्यादा पैसा

नए फैसले के तहत सीनियर महिला घरेलू क्रिकेट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहने वाली खिलाड़ियों को अब प्रति मैच 50,000 रुपये मिलेंगे। पहले उन्हें सिर्फ 20,000 रुपये दिए जाते थे। वहीं, रिजर्व (बेंच) खिलाड़ियों की मैच फीस भी बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई है, जो पहले 10,000 रुपये थी। BCCI का मकसद खिलाड़ियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा देना है।

जूनियर क्रिकेट में भी बढ़ी मैच फीस

जूनियर डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में:

प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ियों को एक दिन के मैच के लिए 25,000 रुपये
रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये

जूनियर टी20 मुकाबलों में:

खेलने वाले खिलाड़ियों को 12,500 रुपये
रिजर्व खिलाड़ियों को 6,250 रुपये मिलेंगे।

मैच ऑफिशियल्स के वेतन पर भी चर्चा

Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला 22 दिसंबर को हुई BCCI की बैठक में लिया गया। बैठक में अंपायरों और मैच रेफरी के वेतन में बढ़ोतरी को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts