मनोरंजन

गल्फ देशों में बैन से ‘धुरंधर’ को बड़ा झटका

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर भारत और दुनियाभर में दमदार कमाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। वजह यह है कि गल्फ रीजन के छह देशों—बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई—में फिल्म को रिलीज की अनुमति नहीं मिली।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन देशों ने फिल्म को “एंटी-पाकिस्तान” सामग्री वाला बताते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया। पहले भी ऐसी फिल्मों को इस क्षेत्र में रिलीज को लेकर दिक्कतें आती रही हैं। धुरंधर की टीम ने कोशिश तो की, लेकिन सभी छह देशों ने फिल्म को स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी।

इस प्रतिबंध का सीधा असर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई पर पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts