देश

इंडिगो यात्रियों को मिलेगा मुआवजा: 10,000 तक कैश और 10,000 का ट्रैवल वाउचर

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने हाल में हुई फ्लाइट कैंसिलेशन की भारी समस्या के बाद यात्रियों को मुआवजा देने का फैसला किया है। हजारों फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को कई घंटों तक एयरपोर्ट पर परेशान होना पड़ा था। अब एयरलाइन ने घोषणा की है कि जिन यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई, उन्हें 10,000 रुपये का ट्रैवल वाउचर दिया जाएगा, जिसे अगले 12 महीनों तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा, जिन यात्रियों की फ्लाइट उड़ान से 24 घंटे पहले रद्द हुई थी, उन्हें 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा मिलेगा। इंडिगो ने कहा है कि रद्द हुई फ्लाइट्स के रिफंड की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अधिकांश यात्रियों को पैसे वापस मिल भी चुके हैं।

एयरलाइन ने बताया कि 2 से 10 दिसंबर के बीच चली इस समस्या के बाद अब ऑपरेशन फिर से सामान्य हो गए हैं। ऑन-टाइम परफॉर्मेंस और शेड्यूल भी पहले की तरह स्थिर हो चुके हैं, और इंडिगो रोजाना 1,900 से ज्यादा फ्लाइट्स सुचारू रूप से संचालित कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts