मनोरंजन

शत्रुघ्न सिन्हा ने पैपराज़ी का किया सपोर्ट, जया बच्चन के विवादित कमेंट पर दिया हल्का-फुल्का जवाब

मुंबई में आयोजित सोसाइटी अचीवर्स पत्रिका के नए अंक के लॉन्च इवेंट में शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में जया बच्चन द्वारा पैपराज़ी के पहनावे पर किए गए विवादित बयान के बाद फोटोग्राफरों का खुलकर समर्थन किया। पूनम ढिल्लों के साथ मंच साझा करते हुए सिन्हा ने माहौल हल्का करते हुए कहा—“आप लोग पैंट भी अच्छी पहनते हैं और शर्ट भी।” उनका यह मज़ाकिया कमेंट सुनकर पूरा माहौल ठहाकों से भर गया।

पूनम ढिल्लों ने भी उनकी बात पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा कि इतनी अच्छी ऊर्जा के साथ ऐसा लग रहा है जैसे “नया साल शुरू हो गया है।”

फिल्मों से लगभग दूरी बना चुके शत्रुघ्न सिन्हा अब मुख्य रूप से राजनीति और सार्वजनिक जीवन पर ध्यान दे रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 2018 की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में कैमियो भूमिका में देखा गया था।

वहीं, जया बच्चन कुछ दिन पहले पैपराज़ी के कपड़ों और व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए विवादों में आ गई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कई फोटोग्राफर पेशेवर अंदाज में काम नहीं करते, गंदी पैंट पहनकर मोबाइल लेकर तस्वीरें खींचने लगते हैं और कभी-कभी अनुचित कमेंट भी करते हैं। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts