छत्तीसगढ़

बृजमोहन अग्रवाल ने राणकपुर महातीर्थ में दिव्य दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया

 


पाली राजस्थान, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने राजस्थान प्रवास के दौरान रविवार को राणकपुर महातीर्थ में दिव्य दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किया।
महातीर्थ प्रवास के दौरान प्रबंध समिति द्वारा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने जिनालय के इतिहास, निर्माणकला और आध्यात्मिक परंपरा से उन्हें अवगत भी कराया। अरावली पर्वतमाला की गोद में स्थित श्री राणकपुर महातीर्थ न केवल जैन समाज की आस्था का केंद्र है, बल्कि भारतीय शिल्पकला का अनुपम, अद्वितीय और दिव्य चमत्कार भी है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रभु आदिनाथ से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में शांति, करुणा और सद्बुद्धि का दीपक सदैव प्रज्वलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts