रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 नवंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। मुख्य सचिव विकास शील ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे कैबिनेट की मंजूरी से जुड़े प्रस्ताव 11 नवंबर तक प्रस्तुत करें।
बैठक में 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी की तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी। सरकार ने इस बार किसानों को बड़ी राहत देते हुए तीन दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा, बैठक में दिसंबर में प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखों और अवधि पर भी चर्चा होगी। साथ ही जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा भी की जाएगी।




