रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के शालीमार यार्ड में आधुनिकीकरण कार्य किए जाने के कारण रेल यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस काम के चलते 13 से 23 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें प्रमुख ट्रेन एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस भी शामिल है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 22 और 23 नवंबर को एलटीटी से रद्द रहेगी। इसी तरह, 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 13 से 21 नवंबर तक शालीमार से नहीं चलेगी।
इसके अलावा, 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 12, 13 और 19 नवंबर को रद्द, जबकि 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 14, 15 और 21 नवंबर को शालीमार से रद्द रहेगी।
रेलवे ने बताया कि कुछ गाड़ियां अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचेंगी और बीच में ही समाप्त होंगी।
18 नवंबर को एलटीटी से चलने वाली 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस संतरागाछी स्टेशन पर ही समाप्त होगी और शालीमार तक नहीं जाएगी।
इसकी वापसी ट्रेन 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 20 नवंबर को संतरागाछी से एलटीटी के लिए रवाना होगी।
इसी तरह, 19 नवंबर को पोरबंदर से चलने वाली 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस भी संतरागाछी तक सीमित रहेगी।
जबकि 21 नवंबर को 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस संतरागाछी से ही पोरबंदर के लिए रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेनों की स्थिति अवश्य जांच लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।




