छत्तीसगढ़

रायपुर में आज से शुरू नेशनल सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप: देशभर के राइडर्स दिखाएंगे रफ्तार और स्टंट का जलवा

रायपुर। राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिवसीय नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैम्पियनशिप का आगाज़ हो रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें देशभर से लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स भाग ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के 50 स्थानीय राइडर्स में से चयनित प्रतिभाशाली राइडर्स को भी इस राष्ट्रीय स्तर की रेस में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता की थीम हैसेफ रेसिंग, सेफ राइडिंग, सेफ ड्राइविंग, जिसका उद्देश्य युवाओं में सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

स्टेडियम के ग्राउंड में 3 से 5 फीट ऊंचे जंपिंग ट्रैक और 13 फीट ऊंचे फ्रीस्टाइल मोटोक्रॉस हर्डल ट्रैक तैयार किए गए हैं, ताकि राइडर्स स्पीड और स्टंट दोनों का रोमांचक प्रदर्शन कर सकें। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। देश की सबसे कम उम्र की महिला राइडर ऐलिना मंसूर, जिन्होंने 9 साल की उम्र में नेशनल स्तर पर हिस्सा लिया था, अब 14 साल की उम्र में रायपुर की इस रेस में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

इस आयोजन में यामाहा, टीवीएस और होण्डा जैसी बड़ी कंपनियों के राइडर्स भी भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्ज्वल ने बताया कि प्रतियोगिता नेशनल सुपरक्रॉस के नियमों के अनुसार आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts