छत्तीसगढ़

मेकाहारा अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार – कचरे के ढेर में मिला नवजात का शव, पुलिस ने जांच शुरू की

रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास डस्टबिन के बगल में पॉलीथिन में लिपटा नवजात का शव मिलने से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में ऐसी घटना से मानवता शर्मसार हो गई है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल की एक महिला सफाईकर्मी ने कचरा उठाते समय चीख मचाई, जिसके बाद मौके पर वार्ड बॉय और अन्य स्टाफ पहुंचा। तुरंत ही मौदहापारा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को मरचुरी (पोस्टमार्टम हाउस) भेजा और CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या बच्चे का जन्म मेकाहारा अस्पताल में ही हुआ था या किसी ने बाहर से लाकर उसे यहां फेंक दिया। अस्पताल प्रबंधन ने फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद पॉलीथिन में डालकर फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौदहापारा थाना प्रभारी के अनुसार, CCTV फुटेज और अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts