रायपुर में साहित्यिक जगत के प्रसिद्ध कवि और पद्मश्री से सम्मानित सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं और साहित्यिक योगदान के लिए पहचाने जाते थे। दुबे जी को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ACI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना की जानकारी उनके परिवार के करीबी सदस्यों ने पुष्टि की है।





