देश

समंदर में केसरी का करतब, तंजानिया में नेवी चीफ की हाई लेवल मीटिंग, ट्रंप टैरिफ से पस्त चीन की चाल अफ्रीका में होगी पस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वार से पस्त चीन को भारत भी शिकस्त देने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए भारत, चीन या अमेरिका की धरती नहीं बल्कि अफ्रीका से लगे समुद्री इलाके में बड़े खेल की तैयारी चल रही है. इसी संदर्भ में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी 12 से 16 अप्रैल तक तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस यात्रा का उद्देश्य भारत और तंजानिया के बीच समुद्री सहयोग और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है. यह भारत की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें हिंद महासागर क्षेत्र में रक्षा साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया है. इस दौरान 13 अप्रैल 2025 को दार-एस-सलाम में भारत और तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्स की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित पहले बड़े बहुपक्षीय अभ्यास अफ्रीका इंडिया मैरीटाइम एंगेजमेंट (AIKEYME) का उद्घाटन होगा.

13 से 18 अप्रैल तक छह दिनों के लिए AIKEYME आयोजित होगा. इसमें अफ्रीकी देशों कोमोरोस, जिबूती, केन्या, मेडागास्कर, मॉरीशस, मोजाम्बिक, सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ भारत और तंजानिया हिस्सा लेंगे. भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस चेन्नई (डिस्ट्रॉयर) और आईएनएस केसरी 10 और 11 अप्रैल को दार-एस-सलाम पहुंचे. AIKEYME का उद्घाटन समारोह इन जहाजों पर ही होगा. जहाजों का स्वागत तंजानिया के अधिकारियों और संपर्क टीम ने किया.

अमेरिका के साथ टैरिफ वार में झुलसा चीन अफ्रीकी देशों में बड़ा निवेश कर रहा है. वह अपनी रोड एंड बेल्ट इनेशिएटिव के जरिए वहां पर काफी पैसे खर्च कर रहा है. उसने वहां के कई खदानों को खरीद लिया है. उसने अफ्रीकी देशों को उनके विकास कार्यों के लिए बड़ा कर्ज भी दिया है. ऐसे में भारत की अफ्रीकी देशों के साथ लाने की ये कोशिश काफी मायने रखती है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts