खेल

भारत एशिया कप के सुपर-4 में पहुंचा

  • नेपाल को 10 विकेट से हराया, रोहित-गिल ने 147 रन की पार्टनरशिप की

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में प्रवेश कर लिया है। अब टीम का मुकाबला 10 सितंबर को पाकिस्तान से होगा । भारत ने सोमवार को नेपाल की टीम को 10 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भारत के नाम 3 अंक हो गए हैं। इस ग्रुप से पाकिस्तान टीम 3 पॉइंट्स के साथ पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। नेपाल दोनों मैच हारकर बाहर हो गया।कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में नेपाल ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.2 ओवर में 230 रन बनाए। जवाब में भारत ने 2.1 ओवर में 17 रन बनाए थे कि बारिश आ गई। ऐसे में अंपायर्स ने भारत को DLS मैथड के तहत 23 ओवर में 145 रन का रिवाइज्ड टारगेट दिया, जिसे रोहित-गिल की जोड़ी ने 20.1 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा 74 और शुभमन गिल 63 रन पर नाबाद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts