छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 31 नक्सली मारे गए:2 जवान शहीद, 2 गंभीर; बीजापुर में इंद्रावती नेशनल पार्क एरिया से 12 शव और हथियार बरामद

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर रविवार को मुठभेड़ में 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में DRG और STF के 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हैं। जवानों ने 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने बताया कि घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। वहीं बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ रही है। बड़ा ऑपरेशन है। बैकअप पार्टी भेजी गई है।

छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 81 नक्सली मारे गए हैं, जिसमें से 65 बस्तर संभाग में ढेर हुए हैं। इसमें बीजापुर सहित 7 जिले शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था।

2 फरवरी को मारे गए थे 8 नक्सली

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts