छत्तीसगढ़

प्रतिभा चौधरी ने गंजपारा दुर्गा मंदिर में किया जनसंपर्क

बालोद। नगर पालिका बालोद के लिए अध्यक्ष प्रत्याशी भाजपा की प्रतिभा चौधरी द्वारा दुर्गा मंदिर में आशीर्वाद लेकर गंजपारा में जनसंपर्क संपन्न किया गया। साथ में वार्ड 11 पार्षद प्रत्याशी राजू पटेल और वार्ड 12 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी छवि सार्वा द्वारा वाड़ों का भ्रमण किया गया। साथ में दोनों वार्ड के भाजपा प्रत्याशी भी अपना जनसंपर्क किया। गंजपारा, शिव कॉलोनी, दसोंदी तालाब, तंदुला नगर, जवाहर पारा आदि विभिन्न जगहों का सघन जनसंपर्क किया गया जगह-जगह पुष्प माला से स्वागत किया गया। इनमें प्रमुख रूप से मोना टुवानी, पद्मिनी साहू, पुष्पा साहू, नीता सोनवानी, छवी सार्वा, शांति बाई,राजू पटेल, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा कमल पनपालिया, बालोद शहर अध्यक्ष भाजपा अमित चोपड़ा, टिकेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, शंभू पटेल, प्रफुल्ल पटेल, प्रदीप साहू, धीरज दुबे, उमेश सोनवानी, धीरज पटेल, नितिन पटेल, बड़ी संख्या में गंजपारा ,आमापारा आसपास के लोग सम्मिलित हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts