Home रायपुर कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बढ़ा विवाद, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने...

कुम्हारी टोल प्लाजा को लेकर बढ़ा विवाद, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने गडकरी से की मुलाकात

2
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में जारी अवैध वसूली का मामला अब गर्मा गया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय इस मुद्दे को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राज्य के 10 भाजपा सांसदों को पत्र लिखकर टोल प्लाजा को बंद कराने की मांग की थी। इसके बाद उन्होंने इस अवैध वसूली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन भी किया।
रविवार को विकास उपाध्याय ने नागपुर पहुंचकर केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा का टेंडर खत्म हो चुका है, बावजूद इसके वहां अवैध रूप से वसूली की जा रही है। उन्होंने गडकरी को एक ज्ञापन भी सौंपा। उपाध्याय ने मंत्री से चर्चा के दौरान यह भी कहा कि नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर की परिधि में दो टोल प्लाजा संचालित नहीं हो सकते, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस नियम की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि न सिर्फ कुम्हारी, बल्कि प्रदेश में कई ऐसे टोल प्लाजा हैं जो इस नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद करने की कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के अन्य टोल प्लाजा की जानकारी भी मंगवाने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही। पूर्व विधायक ने बताया कि बीते कई वर्षों से वे इस टोल प्लाजा को बंद कराने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर उन्होंने हृ॥्रढ्ढ कार्यालय का घेराव किया, सांसदों को पत्र लिखा, जनता के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया और विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया। विकास उपाध्याय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कुम्हारी टोल प्लाजा को बंद नहीं किया गया और 60 किलोमीटर के दायरे में संचालित अन्य टोल प्लाजा पर कार्रवाई नहीं हुई, तो दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना देंगे और नागपुर स्थित गडकरी के निवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।