Home रायपुर आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर को मिला नया मुख्य आयकर...

आयकर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रायपुर को मिला नया मुख्य आयकर आयुक्त

3
0

रायपुर। आयकर विभाग में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत देशभर के कई वरिष्ठ आईआरएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस परिवर्तन के अंतर्गत छह प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त और मुख्य आयकर आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है। यह आदेश 1 जून 2025 से प्रभावी होंगे और अगले आदेश तक लागू रहेंगे।
इस फेरबदल के तहत रायपुर को नया मुख्य आयकर आयुक्त मिलने जा रहा है। वर्तमान में भोपाल में पदस्थ आईआरएस अधिकारी नव रतन सोनी, जो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त हैं, अब रायपुर में मुख्य आयकर आयुक्त का पदभार संभालेंगे। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कर प्रशासन को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं-
अपर्णा करण, जो अभी कानपुर में यूपी (पश्चिम) और उत्तराखंड की प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त हैं, अब यूपी (पूर्व) लखनऊ का प्रभार संभालेंगी। प्रीति जैन दास, जो मुंबई में पर थीं, अब मुंबई के रूप में कार्यभार लेंगी। एस. नय्यर अली नजमी, वडोदरा में कार्यरत थे, अब अहमदाबाद स्थानांतरित होकर पद संभालेंगे। सिरिपुरापु पद्मजा, जो चेन्नई में तमिलनाडु और पुडुचेरी के पर थीं, अब चेन्नई का प्रभार लेंगी।