Home रायपुर मुख्यमंत्री साय आज तीन विभागों की बैठकें करेंगे

मुख्यमंत्री साय आज तीन विभागों की बैठकें करेंगे

4
0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज तीन विभागों की बैक टू बैक बैठकें करेंगे। सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से कार रवाना होकर 11:25 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे गृह विभाग की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:00 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक होगी। 2:00 बजे से 3:30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 3:30 बजे से 5:30 बजे तक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक होगी। 5:30 बजे मंत्रालय से रवाना होकर शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री विस्तार न्यूज के प्रथम स्थापना उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 7:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।