रायपुर। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने इसकी पुष्टि की. इसके साथ ही पार्षद जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष, रेणु साहू को सचेतक और शेख मुशीर को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने संदीप साहू को नगर निगम में विपक्ष का नेता बनाया है। वहीं जयश्री नायक को पार्षद दल का उप नेता बनया गया है। इतना यही नहीं कांग्रेस ने शेख मुशीर को पार्षद दल का प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि, संदीप साहू कांग्रेस के सात पार्षदों में सबसे सीनियर पार्षद हैं। वहीं रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम में सभी नेताओं के नाम की जानकारी भेज दी है। बताया जा रहा है कि इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।