- पिंक टायलेट््स की संख्या में वृद्धि एवं जनसमस्या का त्वरित निराकरण किया जाएगा
रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र के तीन वार्डों से लगातार पार्षद रहीं एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद पर कार्य करने वाली महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने आज प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित रूबरू कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि महापौर बनने पर उनकी पहली प्राथमिकता आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना एवं सफाई व्यवस्था कायम करना होगी। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र को सुंदर स्वच्छ बनाना उनका सपना है। सभी के सहयोग से मिलजुलकर उक्त कार्य किया जाएगा। मीनल ने बताया कि केंद्र सरकार से नगरीय क्षेत्र के विकास के लिए किसी प्रकार की फंड की कमी नहीं है। मुद्दा सही मद में केंद्र से मिली राशि को व्यय करने का है। शहर में पिंक टायलेट्स की संख्या बढ़ाई जाएगी। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की जाएगाी। वे प्रतिदिन महापौर बनने पर जन समस्या के निराकरण के लिए स्वयं महापौर कक्ष में उपस्थित रहेंगी। चौबे ने बताया कि संपत्ति कर की वसूली एक अहम मुद्दा है यह नगर निगम के विकास में व्यय होने वाली राशि का बड़ा मुद्दा है। विशेष अभियान चलाकर सभी 70 वार्डों से नगर निगम संपत्ति कर की वसूली करेगा। महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने पर पंजीयन में 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर जोर दिया जाएगा। केंद्र सरकार से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बस यातायात सुगम बनाने के लिए रायपुर नगर निगम को मिलने वाली है। अवैध कब्जों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फु टकर व्यापारियों के लिए दुकानों का निर्माण कर उन्हें किस्त योजना के तहत दुकानें एलाट की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। 15 साल तक नगर निगम में रहकर कांग्रेस ने शहर के विकास के लिए कुछ नहीं किया। मीनल चौबे ने कहा कि वार्डों के विकास कार्यों में समदृष्टि रखी जाएगाी। महिलाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में नई योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। मीनल चौबे का प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष बृजेश चौबे एवं रेणु तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।