धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ में चुनावी माहौल अपने चरम पर है, जहां भाजपा के प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान, भाजपा के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने धरमजयगढ़ का दौरा किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने अनिल सरकार को उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं वार्ड पार्षद और अन्य भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए ओपी चौधरी और अरुणधर दीवान का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान ओपी चौधरी ने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। इसके बाद सभी ने नगर का भ्रमण किया और भाजपा कार्यालय तक पहुंचे।