छत्तीसगढ़

समावर्तन समारोह में चिरंजीव केयूर डॉ.की उपाधि से सुशोभित

रायपुर (विश्व परिवार)। शहर के विकास विहार कॉलोनी रायपुरा निवासी एवं समाजसेवी परिवार के श्री राकेश जैन-श्रीमती अंजू जैन के बड़े सुपुत्र व श्री राजेश जैन रज्जन- श्रीमती मोना जैन के भतीजे डॉ. केयूर जैन भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के वर्ष  2017 बैच से एमबीबीएस के स्टूडेंट हैं, केयूर ने अपनी मेडिकल की तैयारी बड़े ही सादगी पूर्ण माहैल में रायपुर के अभिषेक कोचिंग इंस्टिट्यूट से प्रथम बार मे ही नीट क्वालीफाई कर कम्प्लीट की।
 यह उनकी कड़ी मेहनत है जो रंग लाई और केयूर बन गए डॉक्टर केयूर जैन, इस हेतु दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के  समावर्तन समारोह में चिरंजीव केयूर को डॉ.की उपाधि से सुशोभित किया गया। उनकी यह सफलता परिवार एवं समाज को गौरवान्वित करने वाली है, दैनिक विश्व परिवार रायपुर डॉ. केयूर के यशस्वी, सुखद जीवन की मंगल कामना करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts