छत्तीसगढ़

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की दी गयी स्वीकृति

कोण्डागांव (विश्व परिवार)। कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा प्राकृतिक आपदा के कारण मृत्यु होेने पर चार प्रकरणों में पीड़ितों के वारिसों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है। जिसमें केशकाल तहसील के ग्राम बहीगांव निवासी सम्बलदाई की आंधी तुफान में पेड़ का डंगाल गिरने पर ईलाज के दौरान मृत्यु होने पर उनके पति फागूराम, फरसगांव तहसील के ग्राम जुगानीकलार निवासी सुखदेव की तालाब में डुबकर मृत्यु होने पर उनकी पत्नी हिरोबाई को आर्थिक सहायता हेतु प्रदान करने हेतु स्वीकृति दी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts