दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नए फाइटर जेट F-47 को दुनिया का ‘सबसे विनाशकारी विमान’ बताया. ट्रंप ने इसे अमेरिकी सैन्य ताकत का नया प्रतीक कहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि वह इसके नाम से ही खफा नजर आए. ट्रंप ने मंच से कहा, ‘हमारे पास सबसे बेहतरीन हथियार हैं. F-35, और अब नया F-47. कहते हैं यह अब तक का सबसे खतरनाक फाइटर जेट है. कौन जानता है?’ इसके बाद उन्होंने नाम पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘उन्होंने इसे 47 नाम दिया है. अगर मुझे यह पसंद नहीं है, तो मैं इससे 47 हटा दूंगा. मुझे हैरानी है कि उन्होंने इसे 47 क्यों नाम दिया, वे इसके बारे में क्या सोचते हैं. लेकिन अगर मुझे यह पसंद नहीं है, तो मैं इससे 47 हटा दूंगा’





