छत्तीसगढ़

जशपुर दौरे पर आज मुख्यमंत्री साय, कांसाबेल में कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे रायपुर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे बगीचा पहुंचेंगे, जहां से उनका दौरा कार्यक्रम शुरू होगा। दौरे के दौरान सीएम कांसाबेल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे स्थानीय विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे और जशपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts