साल 1997 की हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का मशहूर गाना अब ‘बॉर्डर 2’ में लौट आया है। इस बार फिल्म का नया गाना ‘घर कब आओगे’ का ऑडियो रिलीज कर दिया गया है, जो पुराने गाने की यादें ताजा कर रहा है।
फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं। टी-सीरीज ने ऑडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा कि 28 साल बाद भी रूप कुमार राठौर की आवाज लोगों के दिल को छू जाती है। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
गाने को अनु मलिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें सोनू निगम, अरिजीत सिंह, दिलजीत दोसांझ और विशाल मिश्रा की आवाज़ों का बेहतरीन संगम सुनने को मिलता है। गाने के लिरिक्स और म्यूजिक में बदलाव किए गए हैं, लेकिन पुराने गाने की आत्मा को बरकरार रखने की कोशिश की गई है।
ऑरिजिनल गाना ‘तुम कब आओगे’ सोनू निगम और रूप कुमार राठौर ने गाया था, जो फौजियों की कहानी और भावनाओं को बेहद असरदार तरीके से बयां करता था। नई रिलीज़ में भी यही जज़्बात और मिठास सुनने को मिलती है।




