Blog

जयशंकर को इलीगल इमिग्रेशन पर मिला अमेरिका का साथ, US ने कह दी बड़ी बात

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि जो लोग बड़े पैमाने पर प्रवास की कोशिश करते हैं, वे अक्सर शोषण का शिकार होते हैं, और इसका लाभ केवल तस्करों को होता है. कल भारत की संसद में भारत के विदेश मंत्री ने अमेरिका से आए प्रवासियों पर बयान दिया. भारत की संसद में विपक्ष लगातार इस मामले पर हंगामा कर रहा है.

रुबियो ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जो लोग बड़े पैमाने पर प्रवास की कोशिश करते हैं, वे अक्सर रास्ते में शोषण का शिकार होते हैं. यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं है. बड़े पैमाने पर प्रवास का लाभ केवल तस्करों को होता है.”बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों की निर्वासन ने भारत में बहस छेड़ दी है. इसमें विपक्ष सरकार पर निर्वासितों के प्रति “अमानवीय” व्यवहार का आरोप लगा रहा है और केंद्र अवैध प्रवास उद्योग पर कड़ी कार्रवाई का वादा कर रहा है और वैध यात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान बनाने के कदम उठा रहा है.

अमेरिका से कितने भारतीय निर्वासित हुए पंजाब में 104 अवैध भारतीय प्रवासी पहुंचे. अमेरिकी वायु सेना के C-17 ग्लोबमास्टर विमान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर पंजाब, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ के निवासियों को उतारा, जिनमें 19 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल थे.

प्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है निर्वासन डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवास पर कार्रवाई का हिस्सा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में हुए चुनाव में इस मुद्दे पर जीत हासिल की थी और तब से इसे जोर-शोर से आगे बढ़ा रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts