मनोरंजन

हाजमोला टेस्ट पर निक जोनस का मजेदार रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 के पहले एपिसोड में नजर आईं। शो में बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पति निक जोनस से जुड़ा एक मजेदार किस्सा शेयर किया, जिसे सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

प्रियंका ने बताया कि उनके घर में एक खास दराज है, जिसमें आम पापड़, हाजमोला जैसी देसी चटपटी चीजें भरी रहती हैं। जब निक ने उस दराज के बारे में पूछा तो प्रियंका ने उन्हें पहले मना किया, लेकिन जिज्ञासा के चलते उन्होंने हाजमोला चख ही लिया। जैसे ही निक ने इसका स्वाद लिया, उनका रिएक्शन काफी मजेदार था। प्रियंका के मुताबिक, निक ने कहा कि इसकी स्मेल उन्हें कुछ अजीब सी लगी, जिस पर सभी हंसने लगे।

इस किस्से के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। किसी ने निक पर तरस खाया तो किसी ने मजाक में प्रियंका से सवाल किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।

इसी एपिसोड में प्रियंका ने करवा चौथ से जुड़ी एक रोमांटिक कहानी भी साझा की। उन्होंने बताया कि निक उन्हें व्रत खुलवाने के लिए अपने प्राइवेट प्लेन में बादलों के बीच ले गए थे और वहीं पानी पिलाकर उनका व्रत तुड़वाया।

काम की बात करें तो प्रियंका जल्द ही निर्देशक एस. एस. राजामौली की अगली मेगा बजट फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। करीब 1300 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म मार्च 2027 में रिलीज होने की संभावना है और इसे छह भाषाओं में पेश किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts