राजनंदगांव स्थानीय रॉयल किड्स कान्वेंट के सभागार में जिला कबड्डी संघ का चुनाव संपन्न हुआ चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ अध्यक्ष ऋषि देव चौधरी उपाध्यक्ष तुलाराम पन्द्रे छुरिया सचिव ललित कुमार साहू राजनांदगांव कोषाध्यक्ष चौथराम साहू डोंगरगांव सह सचिव हरीश साहू डोंगरगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष रामाधार ओझा डोंगरगढ़ इसके अलावा तुलसीराम मांडवी मनोज कुमार दिनेश शाह मांडवी को विभिन्न समितियों के अध्यक्ष बनाए गए हैं। चुनाव अधिकारी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और कोच भूषण साव ओलंपिक संघ का प्रतिनिधि अरुण शुक्ला जी एवं खेल एवं युवा कल्याण का प्रतिनिधि शकील भाई थे चुनाव पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष ऋषि देव चौधरी ने राजनंदगांव महिला कबड्डी में प्रदेश में प्रथम स्थान पर है बालक वर्ग को भी प्रथम स्थान पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और निकट भविष्य में राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता की जाएगी इसकी घोषणा की उसके पश्चात 16 वर्षों तक प्रदेश अध्यक्ष और 40 वर्षों तक राजनांदगांव जिला के कबड्डी संघ के अध्यक्ष रहे अशोक चौधरी को सम्मानित किया गया और सम्मान स्वरूप जिला कबड्डी संघ का आजीवन अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मती से नियुक्त किया गया।





