देश

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड और सिल्वर

लगातार पिछले तीन दिन से सोना और चांदी के भावों में गिरावट आ रही है. ऐसा कीमती धातुओं की मांग कम होने के कारण हो रहा है. आज भी दोनों के भावों में गिरावट आई है. दोनों कीमती धातुओं के भाव ने आसमान छू रखा है. इससे मार्केट में गहनों को खरीददारी करने वाले ग्राहकों में कमी आई है.

इसके अलावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी इसके निवेशकों में कमी आई है. इस कारण लगातार इसके भाव गिर रहे हैं. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 28 फरवरी को सोना और चांदी के भाव है.

सोना और चांदी में उछाल
जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 400 रुपए की गिरावट आई है, इसके भाव अब 88,100 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी 400 रुपए की गिरावट आई है. इसके भाव 82,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. दोनों के भावों में बीते कल 300 रुपए की गिरावट हुई थी.वहीं, चांदी ने एक लाख पार छलांग लगाने के बाद इसके भाव में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट जारी है. इसके भावों में 800 की गिरावट आई थी और आज 300 रुपए की कमी आई है. ऐसे में अब इसके भाव 97,500 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.

7 मार्च बढ़ा भावों में कमी आएगी
ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि 7 मार्च से होलाष्टक शुरू होने वाला है. इस कारण कुछ दिन तक शादी और मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लगेगा. ऐसे में 7 मार्च से पहले दोनों कीमती धातुओं के भावों में भारी गिरावट आएगी. इसके अलावा ज्वेलर्स पूरणमल सोनी के अनुसार अभी इससे पहले अधिक राहत के आसार नहीं हैं. आगामी 7 दिनों में सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts