रायपुर (विश्व परिवार)। सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत डीएड अभ्यर्थियों ने शुक्रवार सुबह नया रायपुर स्थित स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निवास का घेराव किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया, जिसके दौरान अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।
बताया गया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए कई अभ्यर्थियों को जबरन वाहनों में बैठाकर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ा। इस कार्रवाई में महिला अभ्यर्थी भी शामिल थीं।
वहीं डीएड अभ्यर्थियों ने साफ कहा है कि जब तक सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
सहायक शिक्षक भर्ती की मांग पर डीएड अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन, मंत्री आवास का घेराव
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




