छत्तीसगढ़

विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा के खुले द्वार, पहले दिन ही उमड़ी पर्यटकों की भीड़

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र स्थित विश्व प्रसिद्ध कुटुमसर गुफा शनिवार से फिर एक बार पर्यटकों के लिए खोल दी गई है। हर साल की तरह इस वर्ष भी मानसून सीजन के दौरान जलभराव और सुरक्षा कारणों से गुफा को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। अब मौसम साफ होने के साथ ही इसे पर्यटकों के लिए पुनः खोल दिया गया है।

पहले ही दिन कुटुमसर गुफा में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज से आए पर्यटकों ने गुफा की प्राकृतिक सुंदरता और रहस्यमय वातावरण का आनंद लिया। वन विभाग के अनुसार, हर साल लाखों सैलानी कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने जंगलों के बीच स्थित इस गुफा को देखने आते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में आगंतुकों की आमद की संभावना है।

कुटुमसर गुफा, अपनी अद्भुत चूना पत्थर की संरचना, अंधेरी गलियों और झिलमिलाते पत्थरों के कारण विश्व प्रसिद्ध है। इसे छत्तीसगढ़ पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण स्थल माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts