छत्तीसगढ़

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर अलंकरण समारोह में सम्मिलित हुए

आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोवर रेंजर की पहली राष्ट्रीय जम्बूरी होगी

*2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में स्काउट गाइड्स अहम होंगे*
*खेल युवा कल्याण मामलों के केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मंदाविया ने राष्ट्रपति अलंकरण वितरित किए*
नई दिल्ली, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट गाइड रोवर रेंजर अलंकरण समारोह में खेल युवा कल्याण मामलों के केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मंदाविया के साथ सम्मिलित हुए। खेल युवा कल्याण मामलों के केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मंदाविया ने भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रपति स्काउट गाइड्स रोवर रेंजर अलंकरण वितरित किए। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रोवर रेंजर की पहली राष्ट्रीय जम्बूरी होगी। राष्ट्रीय जम्बूरी में करीब 10 हज़ार स्काउट एंड गाइड्स, रेंज रोवर भाग लेकर अपनी अनुशासन क्षमता और कर्त्तव्य निष्ठ भावना के साथ आकर्षक शारीरिक प्रतिभा और कला कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं स्कूल के समय से ही स्काउट से जुड़ा था पर जब मैं पहली बार 1990 में छत्तीसगढ़ में प्रभारी मंत्री के रूप में स्काउट से जुड़ा तो
मन में बड़ा द्वंद था, लोग स्काउट गाइड क्यों कहते है? इतना स्काउट का सम्मान क्यों करते है।
क्या होता है स्काउट ?,कैसा होता है?,क्यों होता है ?,किसके लिए होता है? पर हर प्रश्न का एक ही उत्तर निकला। जब जुड़ा तब अनुभव हुआ
जो जीवन जीना सीखा दे उसे स्काउट कहते है। जो मर्यादा सिखा दे उसे स्काउट कहते है। जो भेदभाव मिटा दे उसे स्काउट कहते है।
जो जातिवाद मिटादे उसे स्काउट कहते है। जो सबके प्रति सद्भाव जगादे उसे स्काउट कहते है।
जो हमें इंसान बना दे उसे स्काउट कहते हैं। जो हममें देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दे उसे स्काउट कहते हैं। भारत के विभिन्न प्रांतों के सर्वोत्कृष्ट स्काउट एंड गाइड्स को राष्ट्रपति अलंकरण से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय खेल युवा मामलों के मंत्री मनसुख भाई मंदाविया मुख्य अतिथि ने स्काउट गाइड एवं रोवर रेंजर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के उत्कृष्ट सदस्यों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति स्काउट, गाइड, रोवर व रेंजर पुरस्कार प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
ये पुरस्कार वर्ष 2025 के लिए प्रदान किए गए हैं। प्रत्येक वर्ष के लिए एक स्काउट, एक गाइड, एक रोवर और एक रेंजर को उनकी अद्वितीय सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अलावा पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, हरियाणा से डॉ़ केके खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त) उपस्थित रहे। डॉ. खंडेलवाल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त हैं। खंडेलवाल ने समारोह में संगठन के उद्देश्यों, लक्ष्यों एवं 1909 में स्थापना से लेकर 1950 में एकीकृत संगठन बनने तक के योगदान की जानकारी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts