छत्तीसगढ़

रायपुरिंस के लिए ख़ुशख़बरी… अपने क्रिकेट स्टेडियम मैं होगा भारत-दक्षिण अफ़्रीका का डे नाइट मैच

रायपुर. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डे-नाइट वन डे मैच 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इसकी अधिकृत घोषणा बीसीसीआई ने कर दी है. देश में वर्ष 2025 में होने वाले सीनियर अंतरराष्ट्रीय मैच की समय सारणी की घोषणा करते हुए बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले इस मैच की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को दी है.

14 नवंबर 2025 से दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा प्रारंभ हो रहा है, जिसमें 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे मैच तथा 5 टी- 20 मैचों की श्रृंखला खेली जायेगी. इसमें तीन दिसंबर को दूसरा वन डे मैच रायपुर में होगा। इससे पूर्व 21 जनवरी 2023 को भारत विरुद्ध न्यूजीलैंड वनडे मैच तथा 1 दिसंबर 2023 को भारत विरुद्ध आस्ट्रेलिया टी-20 मैच के रूप में दो अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ कर चुका है. चर्चा यह भी है कि इसी साल सितंबर से भारत में शुरू होने वाले महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट के दो मैच की मेजबानी रायपुर को मिल गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts