रायपुर : नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2025 के अंतिम दिन राज्य सरकार द्वारा राज्य अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 41 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित करेंगे।
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बुधवार को पत्रकारवार्ता में राज्य अलंकरण सम्मान प्राप्त करने वालों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि इस साल कुल 34 राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की गई है।




