छत्तीसगढ़

राजधानी रायपुर में एक राशियन युवती ने तेज रफ्तार कार से दोपहिया वाहन सवार तीन युवकों को मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक इंडिगो कार की टक्कर में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मारी, जिस पर तीन लोग सवार थे. घायलों को गंभीर हालत में मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. कार को एक युवक चला रहा था, जिसके साथ एक रशियन युवती भी थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया घटना के समय दोनों ही शराब के नशे में थे. रशियन युवती कार चला रहे शख्स की गोद में बैठी थी, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और परिणामस्वरूप बड़ा हादसा हो गया. नशे में धुत रशियन युवती ने हंगामा किया और पुलिस के दखल का विरोध किया.

पुलिस ने तुरंत वकील और रशियन युवती को हिरासत में ले लिया. जांच के तहत दोनों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारी आगे की जांच कर रहे हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts